आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जिंदा बम के साथ दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जिंदा बम के साथ दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार
पट्टी। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरजनपदीय अपराधियों को छह जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पल्सर मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नीमा नहर पुलिया के पास से बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन कुमार मिश्रा (34 वर्ष) निवासी कसरायपुर सरोही, थाना कोतवाली भदोही तथा पंकज सिंह (33 वर्ष) निवासी घोसिला सेवापुरी, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6 जिंदा अवैध देशी बम बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा संख्या 138/26 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, रंगदारी, हत्या के प्रयास तथा अन्य गंभीर मामलों में वांछित और हिस्ट्रीशीटर रहे हैं। इनके खिलाफ वाराणसी, भदोही और जौनपुर जनपदों के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव, कैलाश यादव तथा अजीत चौहान शामिल रहे।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद विस्फोटक सामग्री का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था और इनके अन्य साथियों की क्या भूमिका है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज