करंट से विद्युत कर्मी की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम,मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रहा मार्ग,8 दिन के मासूम को गोद में लेकर अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती दिखाई सचिन की पत्नी,

करंट से विद्युत कर्मी की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम,

मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रहा मार्ग,

8 दिन के मासूम को गोद में लेकर अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती दिखाई सचिन की पत्नी,
पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी विद्युत कर्मी सचिन चौधरी पानी की टंकी की लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शव गांव पहुंचने पर विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पूरेंद्र मिश्रा, सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह तथा आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया पहुंच गए भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से वार्ता शुरू की।
मृतक सचिन चौधरी के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पत्नी आरती चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी सारवी और करीब आठ दिन के मासूम बेटे सार्विक को छोड़ गए हैं। परिवार के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना रहा।करीब दो घंटे तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद शव को घर ले जाया गया। जहां से शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए हैं।


साहब जीवन कैसे गुजरेगा मासूम को लेकर गिड़गिड़ाती रही आरती 
पट्टी।बिजली के करंट की चपेट में आने से समोगरा गांव निवासी सचिन चौधरी की मौत होने के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है महज 8 दिन के मासूम बच्चे को लेकर सचिन की पत्नी आरती एसडीएम हुआ पुलिस क्षेत्राधिकार के सामने गुजराती रही साहब मेरा जीवन निर्वाह कैसे होगा इस दौरान एसडीएम पट्टी ने हर संभव आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।


एसडीएम को दिया 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन 
पट्टी। समोगरा गांव निवासी विद्युत कर्मी सचिन चौधरी के पिता रामसुंदर चौधरी ने 8 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम पट्टी को सोपा जिसमें उन्होंने बहु आरती के लिए योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी भरण पोषण के लिए 25 लाख की आर्थिक सहायता मित्र बच्चों के जीवन यापन और पढ़ाई के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मृतक भूमिहीन है भूमि का पत्ता निष्पक्ष जांच कर बिजली विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार पर कार्रवाई दो ठेकेदारों से बकाया धनराज वापस दिलाए जाने वह बिजली विभाग से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है


जाम हटाने के दौरान पुलिस कर्मियों से हुई थी की नोक झोक 
पट्टी।जाम हटाने के दौरान पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग पर पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी से तीखी नोंक झोंक भी हो गई जिसमें पुलिस के कड़े तेवर के बाद आक्रोश जाहिर कर रहे लोग पीछे हटने को मजबूर हो गए

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज