पट्टी पुलिसकर्मी बवालियों को जुटे चिन्हित करने में

पट्टी पुलिसकर्मी बवालियों को जुटे चिन्हित करने में
पट्टी्।क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाज़ार में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने इस मामले में नामजद 3 आरोपियों को दबोचा है। जबकि शेष की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी ग्राम प्रधान व गांव के ही अरविंद मिश्र के बीच बहुत पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें शनिवार की रात पुलिस चौकी पृथ्वीगंज के बगल अरविंद का पुराना मकान ग्राम प्रधान इन्द्रधर दूबे अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर रात्रि में बुल्डोजर से ढहा दिया गया। पीड़ित अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को प्रधान के पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती घटनास्थल के साथ ही पीड़ित के घर पर की गई है। इस मामले में पूरे दिन पुलिसकर्मी बवाल करने वाले लोगों को चिन्हित करने में जुटे रहे। तमाम लोगों से पुलिसकर्मियों ने संपर्क साधा। उनसे ऐसे लोगों की जानकारी एकत्रित की, जो उस समय घटना स्थल पर मौजूद थे। इसको लेकर क्षेत्र में खलबली मची हुई है। इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती नामजद बारह लोगों के साथ ही अज्ञात में सैकड़ों की संख्या में लोग आरोपियों को खोजना है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज