पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्र पर हुई तैयारी बैठक

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्र पर हुई तैयारी बैठक
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में 8 जून से 10 जून तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आंतरिक एवं बाह्य कक्ष निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्र व्यवस्थापक ने सभी अधिकारियों एवं कक्ष निरीक्षकों से निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं खंड शिक्षा अधिकारी गुलाबचंद, सह केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार मिश्र, शैलेश कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक पट्टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज