सेतापुर गांव में मारपीट में घायल युवक ने तीन माह बाद तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

सेतापुर गांव में मारपीट में घायल युवक ने तीन माह बाद तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में रास्ते के पुराने विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान तीन माह बाद मौत हो गई। घटना के बाद से ही घायल युवक अचेत अवस्था में था और परिवार उसकी जान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा था।
बताया जाता है कि 5 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर रामआसरे गौतम को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी मालती, पुत्री सुरेखा, रिश्तेदार हीरावती और भतीजे रवि को भी मारपीट में चोटें आई थीं। घटना के बाद रामआसरे को पहले सीएचसी पट्टी ले जाया गया। जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया था। बाद में उनका इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कराया गया। परिजनों के अनुसार करीब एक माह तक चले। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव के कारण परिजन उन्हें घर ले आए। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी था। मारपीट की घटना के बाद से ही रामआसरे अचेत अवस्था में थे और आखिरकार रविवार दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और इकलौती पुत्री कंचन को छोड़ गए हैं। कंचन एमए की पढ़ाई कर रही है। रामआसरे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज