पत्नी पर बाहरी लोगों से पिटवाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पत्नी पर बाहरी लोगों से पिटवाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी पप्पू खान ने मंगलवार देर शाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने बाहरी लोगों को बुलाकर उसकी पिटाई कराई। पीड़ित का कहना है कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।आरोप है कि पत्नी द्वारा बुलाए गए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए भेज दिया है।पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज