आबादी की भूमि पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार
आबादी की भूमि पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के गडौरी खुर्द गांव निवासी मदन मोहन दुबे ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मकान निर्माण में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार वह अपनी आबादी की भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे हैं, लेकिन पड़ोसी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। बुजुर्ग ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।मदन मोहन दुबे का कहना है कि वह काफी समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment