झटका मशीन के तार में फंसकर नीलगाय की मौत, सदहा गांव में मचा हड़कंप

झटका मशीन के तार में फंसकर नीलगाय की मौत, सदहा गांव में मचा हड़कंप
पट्टी। तहसील क्षेत्र के सदहा गांव में खेत की रखवाली के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि किसानों ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों के चारों ओर झटका मशीन का तार लगाया था। इसी दौरान नीलगाय तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई और नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने खेतों में लगाए जा रहे झटका मशीन के तारों को लेकर निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज