भूमि विवाद में जबरन निर्माण का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

भूमि विवाद में जबरन निर्माण का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। तहसील क्षेत्र के पूरा गांव निवासी विनोद कुमार ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों पर उसकी भूमि धरी जमीन पर जबरन मकान निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।विनोद कुमार ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर पड़ोसी लोग जबरन कब्जा करने की नीयत से मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। जब उसने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया और अपनी भूमि होने की बात कही तो विपक्षी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह पीड़ित ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई।पीड़ित का कहना है कि भूमि संबंधी विवाद को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। उसने प्रशासन से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने और अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज