घर के सामने गाली देने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज

घर के सामने गाली देने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया गांव में घर के सामने गाली-गलौज करने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर मां-बेटे ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुम्हिया गांव निवासी पूजा गुप्ता पत्नी अशोक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 जून की रात करीब नौ बजे गांव की मंजू देवी और उनका पुत्र आलोक कुमार उनके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।मामले में बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे पट्टी कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज