मारपीट के पीड़ित को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहुपर गांव का ,
मारपीट के पीड़ित को फिर मिली जान से मारने की धमकी,
मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहुपर गांव का ,
पट्टी।कोतवाली पट्टी अंतर्गत सलाहुपुर गांव में आपसी रंजिश का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुई मारपीट के एक मामले में कानूनी पैरवी करने से नाराज दबंगों द्वारा पीड़ित को सरेराह घेरकर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सलाहुपुर निवासी पीड़ित संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 30 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा था, जिसके संबंध में पट्टी कोतवाली में मुकदमा (मुअसं- 177/2026) दर्ज कराया गया था। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे जब वह दाउदपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हथियारों से डराने का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि इन धमकियों और व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगाई है कि व्हाट्सएप संदेशों को साक्ष्य मानकर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment