पुराने विवाद को लेकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, घायल ने पुलिस को दी तहरीर

पुराने विवाद को लेकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, घायल ने पुलिस को दी तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।उडैयाडीह निवासी अंकित कुमार रावत (25) पुत्र विजय लाल रावत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के पास मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंचे और किसी पुराने विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।इस संबंध में पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़ित की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज