बेटी की सहेली पर जेवरात चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

बेटी की सहेली पर जेवरात चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गोपापुर गांव में घर से सोने के जेवरात चोरी होने के मामले में पीड़िता की बेटी की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी प्रतिक्षा पत्नी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की सहेली साक्षी सिंह उर्फ बिटोला निवासी मझौली का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि 17 मई को साक्षी सिंह उर्फ बिटोला उनके घर आई थी। उस समय प्रतिक्षा अपने मायके गई हुई थीं और घर पर उनकी बेटी अकेली मौजूद थी।
पीड़िता के अनुसार 25 मई से घर में महामृत्युंजय जाप का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान जब उन्होंने अपने बक्से में रखे जेवरात की जांच की तो सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी हुए जेवरात में सोने का पुष्प, कुंडल, मांगटीका समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।
महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में कोई अन्य बाहरी व्यक्ति नहीं आया था, इसलिए उन्हें बेटी की सहेली साक्षी सिंह उर्फ बिटोला पर चोरी का संदेह है। पूछताछ करने पर भी आरोपी ने आरोपों से इनकार किया।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पट्टी पुलिस ने साक्षी सिंह उर्फ बिटोला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज