बाहर से लौटने पर महिला ने परिजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
बाहर से लौटने पर महिला ने परिजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे भीखा गांव निवासी नीलम देवी पत्नी रामपाल ने शनिवार दोपहर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।नीलम देवी का कहना है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहती थीं। हाल ही में घर लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके हिस्से के कमरे पर परिवार के अन्य सदस्यों ने कब्जा कर लिया है और कमरे में ताला लगा दिया है।आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जानमाल की धमकियां दी गईं। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी समेत संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है।पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment