खसरे से नाम गायब होने के बाद जमीन एग्रीमेंट का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
खसरे से नाम गायब होने के बाद जमीन एग्रीमेंट का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
पट्टी। तहसील क्षेत्र के उमरडीहा गांव निवासी दुलारी पत्नी साधूराम ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर भूमि अभिलेखों में नाम नहीं होने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दुलारी ने उपजिलाधिकारी पट्टी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव उमरडीहा स्थित गाटा संख्या 99/0.207 हेक्टेयर भूमि के कुछ हिस्से का एग्रीमेंट खतौनी में नाम न होने के बावजूद कर दिया गया।
मामले में शिकायती पत्र के आधार पर एसडीएम पत्ती में जांच के आदेश दिए हैं बातचीत के दौरान उप जिला अधिकारी पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं
Comments
Post a Comment