बांस काटने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडे से हमलादो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांस काटने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडे से हमला

दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी श्यामलाल पुत्र परासनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे उनके हिस्से की बाग में स्थित बांस की कोठी से गांव के राजेश व निखिल बांस काट रहे थे। विरोध करने के लिए उनका पुत्र अजीत कुमार मौके पर पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि इसी दौरान राजेश का पुत्र निखिल लाठी-डंडा तथा कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और अजीत कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में अजीत के सिर में गंभीर चोट लग गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद राजेश का दूसरा पुत्र रवि भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर मारपीट की।शोर-शराबा सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।पुलिस ने श्यामलाल की तहरीर के आधार पर आरोपित राजेश व निखिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाल

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज