घर के आंगन में खेल रहे मासूम को सांप ने काटा, अस्पताल में चल रहा उपचार

घर के आंगन में खेल रहे मासूम को सांप ने काटा, अस्पताल में चल रहा उपचार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भोपालपुर गांव में घर के आंगन में खेल रहे छह वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार भोपालापुर गांव निवासी संदीप का छह वर्षीय पुत्र अंश घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान लकड़ी के ढेर के नीचे बैठे सांप ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
इस संबंध में चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि बच्चे का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज