पट्टी में दबंगई: महिला की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा,विरोध करने पर मां व बच्चों को पीटा

पट्टी में दबंगई: महिला की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा,

विरोध करने पर मां व बच्चों को पीटा
पट्टी।कोतवाली पट्टी के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में दबंगों द्वारा दिनदहाड़े एक महिला की पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव की निवासिनी गायत्री देवी पत्नी मनोज कुमार मिश्रा का आरोप है कि दोपहर करीब 1:00 बजे गांव के ही विजय श्याम मिश्रा व कनक लता मिश्रा ने अज्ञात मजदूरों के साथ मिलकर उनकी हिस्सेदारी की जमीन पर जबरन पिलर गाड़कर तारबंदी शुरू कर दी। जब गायत्री देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठियों से हमला कर दिया। मां को पिटता देख जब उनकी बेटी और बेटा बीच-बचाव करने आए, तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाली पट्टी पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज