जमीन विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, घायल

जमीन विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के गजरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, गजरिया गांव निवासी शिव कुमारी (50) पत्नी स्वर्गीय ननकू का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।आरोप है कि इसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद परिजन घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज