नाली विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

नाली विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के शर्मा गांव में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।शर्मा गांव निवासी किरण सरोज पत्नी श्रीराम सरोज ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहते हैं और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि जब वह खुद को बचाने के लिए घर के अंदर चली गईं, तब भी आरोपित घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।
घटना में घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज