तेज आवाज में साउंड बजाने का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
तेज आवाज में साउंड बजाने का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धुई गांव में तेज आवाज में साउंड बजाने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।गांव निवासी शिव शंकर गौतम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पट्टी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर के सामने कुछ लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गए और कथित रूप से घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे।
पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी गीता देवी गौतम को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, उनके तीन वर्षीय मासूम बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी गई।मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment