दाउदपुर तकिया के पास पिकअप डाला और बोलेरो में जोरदार टक्कर, चार घायल
दाउदपुर तकिया के पास पिकअप डाला और बोलेरो में जोरदार टक्कर, चार घायल
पट्टी।शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे दाउदपुर तकिया गांव के समीप पिकअप डाला और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भिजवाया।जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मुंहकुंचा गांव निवासी लोग धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर तकिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप डाला ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवम, शकुंतला, सावित्री और विद्या देवी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment