पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर भगाया, पुलिस से लगाई गुहार

पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर भगाया, पुलिस से लगाई गुहार
आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय शंकर गांव निवासी विजय कुमार की शादी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव निवासी मंजू के साथ हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे विवाद शुरू कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया गया। घटना के बाद विजय कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज