बहन के लापता होने पर भाई ने दर्ज कराई शिकायत,युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

बहन के लापता होने पर भाई ने दर्ज कराई शिकायत,

युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हर्रईपट्टी गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन 2 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की बातचीत विपिन कुमार नामक युवक से होती थी। उसे आशंका है कि विपिन कुमार उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसी आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच उपनिरीक्षक रोहित यादव को सौंप दी है। पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ मामले की गहन जांच कर रही है।
मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज