घर का सामान बेचने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, अलमारी से नकदी निकालने का आरोप
घर का सामान बेचने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, अलमारी से नकदी निकालने का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बीच मारपीट और नकदी निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।अर्जुनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार सरोज ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके चाचा घर का सामान बेचने जा रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। साथ ही आरोप लगाया कि अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से चले गए।घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment