शौच के लिए निकले अधेड़ को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

शौच के लिए निकले अधेड़ को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर ग्राम सभा स्थित खूसा का पुरवा में सर्पदंश से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रज्जन गौतम (42) मंगलवार रात करीब 9:45 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। घर लौटने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक राजेंद्र गौतम मेहनत-मजदूरी और राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, लेखपाल तथा ग्राम सचिव ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।अधिकारियों ने शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज