तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम गंभीर घायल, पैर दो जगह से टूटा

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम गंभीर घायल, पैर दो जगह से टूटा
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची का बायां पैर दो जगह से टूट गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, चौपई गांव निवासी जयराम सिंह की तीन वर्षीय पुत्री जानवी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसके बाएं पैर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर हुआ है। बच्ची का उपचार जारी है।पीड़ित पिता जयराम सिंह ने बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह 3 जून की रात गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिलीपपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज