पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
पट्टी। जामताली-पट्टी मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना उडैयाडीह बाजार से पहले स्थित एक आरा मशीन के पास हुई।जानकारी के अनुसार, जामताली से पट्टी की ओर जा रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक को बाईं ओर से दाईं ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विशाल जामुन के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल की पहचान हरीश पांडे निवासी बीरापुर के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद अन्य दो घायलों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
Comments
Post a Comment