पट्टी तहसील में लापरवाही: न्यायिक पत्रावली गायब, पीड़ित ने की एफआईआर की मांग

पट्टी तहसील में लापरवाही: न्यायिक पत्रावली गायब, पीड़ित ने की एफआईआर की मांग
पट्टी। तहसील पट्टी परिसर में सरकारी कार्यालय से एक पीड़ित की महत्वपूर्ण न्यायिक पत्रावली (केस फाइल) गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित अधिकारियों व कार्यालय प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
ग्राम दाऊदपुर बिनैका निवासी मुरारीलाल गुप्ता पुत्र स्व. रामसजीवन ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने ग्राम सभा के विरुद्ध धारा-24 के तहत पैमाइश के लिए एक वाद दाखिल किया था। इस वाद के अंतर्गत 'कच्ची नाप' की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, जिसकी प्रमाणित प्रतिलिपि पीड़ित के पास सुरक्षित है। आरोप है कि जब वह पत्रावली की प्रगति जानने उपजिलाधिकारी कार्यालय, संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के पास पहुंचे, तो कर्मचारियों ने फाइल गायब होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पिछले समाधान दिवस पर भी इसकी लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने अब लापरवाह प्राधिकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने और गायब पत्रावली को ढूंढकर न्याय दिलाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज