पट्टी कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कुम्हिया मोहल्ला निवासी धनराजी पत्नी धर्मराज का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर लहूलुहान हो गईं।
घटना के बाद परिजन घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment