भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, किया गया शरबत वितरण
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, किया गया शरबत वितरण
प्रतापगढ़।भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के शेखपुर अठगवां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मिश्रा (बनकटा) के पुत्र सिद्धार्थ मिश्रा उर्फ कलेक्टर (बनकटा) सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन गजल जा उड़िया डीजे मार्ग पर स्थित सूडेमऊ चौराहे पर आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों तथा आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाना और जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू मिश्रा, सचिन मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, पिंटू मिश्रा, विष्णू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, अजय मिश्रा, विमल मिश्रा, शुभम तिवारी, शिवांश शुक्ला, अभिषेक यादव, गुड्डू यादव, आदित्य शुक्ला, राजकुमार यादव, अरविंद मिश्रा उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सराहनीय योगदान किया साथ ही लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में मानवता और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों ने आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इस दौरान हजारों की संख्या में राहगिरों ने शरबत का रसपान किया।।
Comments
Post a Comment