भूमिधरी जमीन पर जबरन खड़ंजा निर्माण का आरोप, विधवा महिला ने एसडीएम से की शिकायत
भूमिधरी जमीन पर जबरन खड़ंजा निर्माण का आरोप, विधवा महिला ने एसडीएम से की शिकायत
पट्टी। तहसील क्षेत्र के अमुवाही गांव निवासी विधवा महिला अंजू देवी ने भूमिधरी जमीन पर जबरन खड़ंजा निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता का आरोप है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 709 पर गांव के प्रधान द्वारा दबंगई के बल पर खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। महिला ने बताया कि जब उसने अपनी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया तो उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।विधवा महिला ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment