गैर समुदाय के युवक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

गैर समुदाय के युवक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
धर्मांतरण की आशंका में पुलिस से नामजद शिकायत

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसी गांव के गैर समुदाय के एक युवक पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही धर्मांतरण कराए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार किशोरी बुधवार देर रात घर से अचानक लापता हो गई। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन सुबह करीब 11 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक काफी समय से किशोरी के संपर्क में था और उसे अपने प्रभाव में लेकर घर से भगा ले गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी का धर्मांतरण कराने का प्रयास भी किया जा सकता है। घटना के बाद परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज