बेलसंडी गेट के पास बाइक अनियंत्रित, दो युवक घायल

बेलसंडी गेट के पास बाइक अनियंत्रित, दो युवक घायल
पट्टी। रानीगंज-पट्टी मार्ग पर बेलसंडी गेट के समीप मंगलवार की शाम बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार एस यादव (12) पुत्र अशोक यादव तथा अमन कुमार (17) पुत्र सुरेश यादव, निवासी बेलसंडी, मंगलवार शाम करीब 6 बजे पट्टी कस्बे में सामान लेने आ रहे थे। इसी दौरान बेलसंडी गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज