शिव मंदिर के पास मुंह बांधकर बाइक से आए लोग युवक को रोक कर लात घुसे से जमकर की पिटाई
शिव मंदिर के पास मुंह बांधकर बाइक से आए लोग युवक को रोक कर लात घुसे से जमकर की पिटाई
पट्टी। कस्बा ढकवा मोड़ के आगे तालाब शिव मंदिर के पास की घटना, मनीष पटेल पुत्र रमेश कुमार निवासी बेनीपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर जो अपनी मंगेतर के घर उमरडीहा थाना आसपुर देवसरा गया हुआ था। अपनी मंगेतर को दवा दिलाकर उसे घर छोड़कर वापस आ रहा था। जैसे ही पट्टी कोतवाली के ढकवा मोड के पहले शिव मंदिर तालाब के पास पहुंचा था कि दो बाइक पर छः व्यक्ति जो मुंह बांधे हुए थे आकर उसके पास रुक गए और गालियां देने लगे । जब वह विरोध किया पकड़ कर लात घुसो से जमकर पिटाई की। हल्ला गुहार मचाने पर तमाम लोग आए तब जान बच सकी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । पीड़ित ने मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मां की है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment