असलहे के दम पर घर के सामने खड़ी की दीवार, आवागमन बंद,चार आरोपियों पर रिपोर्ट
असलहे के दम पर घर के सामने खड़ी की दीवार, आवागमन बंद,चार आरोपियों पर रिपोर्ट
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव में असलहे के बल पर घर के सामने 20 फीट लंबी व 5 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। घटना में शामिल चार लोगों के खिलाफ कंधई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अंतपुर निवासी विजय श्याम का आरोप है कि तीन दिन पूर्व दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ पहुंचे पड़ोसियों ने तमंचा लहराकर दहशत फैलाई। उनके घर के सामने जबरन दीवार खड़ी कर आवागमन बाधित कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीआरबी 112 पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित विजय श्याम की तहरीर पर पुलिस ने अंतपुर निवासी रामजीत, शिवप्रसाद, सत्यम व शिवम कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि घर के सामने जबरन दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने व असलहा लहराकर दहशत फैलाने के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Comments
Post a Comment