माध्यमिक शिक्षा परिषद का उपसचिव बनाये जाने पर हर्ष
माध्यमिक शिक्षा परिषद का उपसचिव बनाये जाने पर हर्ष
पट्टी।रायबरेली में तैनात प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा परिषद का उपसचिव बनाये जाने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुये इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी है ।
राजकीय इंटर कॉलेज टेरा बरौला रायबरेली के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा परिषद में उपसचिव बनाया गया है । इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल वर्मा को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक बनाया गया है । दोनों नियुक्तियों पर अनेक लोगों ने स्वागत करते हुये इसके लिए शासन को बधाई दी है । जिसमें पीसीएस अधिकारी शशांक सिंह,अजय प्रकाश सिंह, डॉक्टर अभय सिंह, राघव सिंह, संजीव सिंह, चिरंजीव सिंह, प्रधान भारत सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह तथा अधिवक्ता सचिन सिंह ने राजीव प्रताप सिंह के बेलखरनाथ धाम के नौहर हुसैन पुर स्थित आवास पर पहुंचकर इसके लिए हर्ष व्यक्त किया है ।
Comments
Post a Comment