बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट, दंपति समेत तीन घायल
बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट, दंपति समेत तीन घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल गांव निवासी भारत गौतम ने शुक्रवार को करीब 1 बजे पट्टी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बच्चों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
आरोप है कि कुछ लोग उनके मासूम बेटे विष्णु की पिटाई कर रहे थे। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां लक्ष्मी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। विरोध करने पर भारत गौतम को भी पीटकर घायल कर दिया गया।घटना में भारत गौतम, उनकी पत्नी लक्ष्मी तथा पुत्र विष्णु समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।इस संबंध में उप निरीक्षक उमेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment