अतरौरा मीरपुर मनरेगा घोटाले में आरोपियों को बचाने का आरोप, ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

अतरौरा मीरपुर मनरेगा घोटाले में आरोपियों को बचाने का आरोप, ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन
पट्टी।आसपुर देवसरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत अतरौरा मीरपुर ग्राम सभा में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है। मनरेगा कार्यों में हुई धांधली से नाराज ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय ब्लॉक प्रशासन उन्हें संरक्षण दे रहा है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अतरौरा मीरपुर ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता और धांधली की गई है। इस मामले में जांच के बाद दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद, आसपुर देवसरा के खंड विकास अधिकारी और संबंधित ग्राम विकास अधिकारी कथित रूप से मिलीभगत कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस पूरे घटनाक्रम और तनाव को देखते हुए आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया बीडीओ आसपुर देवसरा की ओर से इस मामले में एक प्रार्थना पत्र पुलिस को प्राप्त हुआ है, चूंकि मामला सरकारी व संविदा कर्मचारियों से जुड़ा है, इसलिए आरोपी के नियोक्ता की आधिकारिक जानकारी के लिए डीसी मनरेगा को पत्राचार किया गया है। वहां से रिपोर्ट और आवश्यक विवरण प्राप्त होते ही तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज