बाबा बेलखर नाथ धाम के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रे
बाबा बेलखर नाथ धाम के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कंधई थाना क्षेत्र के दारीमाधो गांव निवासी प्रेम शंकर तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र दीपांशु तिवारी शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस लौटते समय मुख्य गेट के पास ढलान पर सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपांशु बाइक समेत बगल के गड्ढे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचाया। दीपांशु के पैर, सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे घायल को जिला मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
Comments
Post a Comment