पट्टी कोतवाली क्षेत्र में भट्ठा मजदूर पर दबंगों का हमला, गंभीर रूप से घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में भट्ठा मजदूर पर दबंगों का हमला, गंभीर रूप से घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के समीप एक भट्ठा मजदूर पर दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में कई जगह चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बीबीपुर बारडीह गांव निवासी सूरज बनवासी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे सूरज के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गया।
घायल सूरज देर रात करीब 10 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment