सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत, ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत, ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
पट्टी। तहसील क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी शालिग्राम यादव ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि रास्ता अवरुद्ध होने के कारण दैनिक कार्यों और आवागमन में लगातार दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर सार्वजनिक मार्ग को पुनः खुलवाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment