दर्शनार्थी की बाइक मंदिर परिसर से चोरी,पुलिस जांच में जुटी

दर्शनार्थी की बाइक मंदिर परिसर से चोरी,पुलिस जांच में जुटी
 प्रतापगढ़ ।सोमवार को पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ में पूजा अर्चना करने आए दर्शनार्थी की सुपर स्पेलेन्डंर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगंवा गांव निवासी राजकुमार मिश्रा प्रत्येक सोमवार सुबह बाबा बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं। सोमवार को सुबह वह मंदिर परिसर के समीप बने पुलिस बैरियर के पास बाइक खड़ी करके मंदिर दर्शन पूजन करने चले गए। वापस लौट तो बाइक से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी व स्थानीय चौकी इंचार्ज को सूचना दी।काफी खोजबीन के बाद बाइक का पता नहीं चला सका। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में चौकी प्रभारी बेलखरनाथ देवेंद्र पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। वहीं दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने धाम में इस तरह की घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज