शोक संवेदना जताने जा रही चाची-भतीजी सड़क हादसे में घायल
शोक संवेदना जताने जा रही चाची-भतीजी सड़क हादसे में घायल
पट्टी। शोक संवेदना जताने जा रही स्कूटी सवार चाची-भतीजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी उर्मिला कनौजिया (50) अपनी भतीजी प्रिया (20) के साथ स्कूटी से पट्टी कस्बे की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे कस्बे में पहुंचीं, सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।बताया जाता है कि समोगरा गांव निवासी सचिन चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई थी। उनके शव के गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर उर्मिला और प्रिया शोक संवेदना व्यक्त करने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Comments
Post a Comment