कलयुगी बाप ने छोटे बेटे को संपत्ति से किया बेदखल, मौत के बाद खुला राज
कलयुगी बाप ने छोटे बेटे को संपत्ति से किया बेदखल, मौत के बाद खुला राज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी राकेश सरोज ने मंगलवार की शाम 3:00 बजे के आस-पास उपजिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता ने अपने जीवनकाल में छोटे बेटे को चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पिता की मृत्यु के बाद जब संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी सामने आई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।राकेश सरोज का आरोप है कि संपत्ति के संबंध में तैयार किए गए दस्तावेजों और वसीयत को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनका कहना है कि वसीयत और संपत्ति के अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment