फत्तूपुर गांव में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फत्तूपुर गांव में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।फत्तूपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी कन्हैयालाल ने शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके देवर और ससुर द्वारा उसे काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि ससुर के उकसाने पर देवर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे व डंडे से जमकर मारपीट की।बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment