खेत से घर लौट रहे किसान की अचानक मौत, सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खेत से घर लौट रहे किसान की अचानक मौत, 

सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्स गांव में गुरुवार की शाम खेत से घर लौट रहे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लखीपुर कप्स गांव निवासी लालजी (55) गुरुवार को खेत का कार्य समाप्त कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पट्टी ले गए।बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे परिजन लालजी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल किसान की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. के.सी. प्रसाद ने बताया कि परिजन लालजी को अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन उनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम कराए जाने पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज