पड़ोसी पर घर में घुसकर महिला को लाठी से पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

पड़ोसी पर घर में घुसकर महिला को लाठी से पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के गजरिया गांव में एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजरिया गांव निवासी शिव कुमारी पत्नी नन्हकू गौतम ने पट्टी कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 3 जून 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी विजय शंकर पुत्र रामदेव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हाथ में लाठी लेकर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागी, लेकिन आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान घर का सामान भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे घर से बाहर खींच लिया और लाठी से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर गई।
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला किया, जिससे कई चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पट्टी कोतवाली पुलिस ने आरोपी विजय शंकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज