पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी पर हमला का आरोप, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुटी
पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी पर हमला का आरोप, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी रीता पाठक पत्नी अन्तिम शंकर पाठक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह और उनके पति घायल हो गए।पीड़िता के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उनकी जेठानी, उसकी बहन, बेटी और बेटे ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनके पति अन्तिम शंकर पाठक बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान पति-पत्नी दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर गांव में भी कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।रीता पाठक ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment