रिहायशी छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
रिहायशी छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
पट्टी। तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार देर रात एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार रानीपुर निवासी नन्द लाल गुप्ता के आवासीय छप्पर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छप्पर में रखा घरेलू सामान जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है। जांच के बाद हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment